कानपुर देहात: डेरापुर में नए उप जिलाधिकारी नीरज गौतम ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों-कर्मचारियों से की मुलाकात
जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने पर रहेगा मुख्य जोर

डेरापुर। डेरापुर तहसील में बुधवार को नव नियुक्त उप जिलाधिकारी नीरज गौतम ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचयात्मक मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने, जन शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया। नए उप जिलाधिकारी के आगमन से तहसील प्रशासन में नई ऊर्जा और कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढे- कानपुर देहात: चरस तस्करी के आरोपी को 1 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना



