उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

महादेव के चमत्कार से लोग हुए अचंभित, नेपाल से जुड़ा है इसका नाता

उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित लायन सफारी के पास स्थापित केदारेश्वर महादेव मंदिर में एक बड़ा चमत्कार देखने को मिला है। मंदिर के पुजारी और शिवभक्तों का दावा है कि यहाँ रखी केदारशिला में भगवान शिव जैसी आकृति अपने आप उभर आई है।

Story Highlights
  • इटावा के केदारेश्वर मंदिर में दिखा चमत्कार, केदारशिला में उभरी भगवान शिव की आकृति

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित लायन सफारी के पास स्थापित केदारेश्वर महादेव मंदिर में एक बड़ा चमत्कार देखने को मिला है। मंदिर के पुजारी और शिवभक्तों का दावा है कि यहाँ रखी केदारशिला में भगवान शिव जैसी आकृति अपने आप उभर आई है।

मंदिर के पुजारी उमाशंकर ने बताया कि नेपाल से लाई गई यह केदारशिला 13 फरवरी, 2024 को स्थापित की गई थी। उस समय इसका स्वरूप सामान्य था, लेकिन इस सावन में इसमें एक बड़ा बदलाव हुआ है। उमाशंकर ने पुरानी और नई तस्वीरों को दिखाते हुए दावा किया कि केदारशिला के एक उभरे हुए हिस्से में आँखें, माथा और पीछे की तरफ लंबी-लंबी जटाओं जैसी आकृति बन गई है।

इस चमत्कार को लेकर भक्तों में भारी उत्साह है। उनका मानना है कि यह भगवान शिव की विशेष कृपा है, जो इस केदारशिला पर खुद प्रकट हुई है। भक्तों का कहना है कि यह मंदिर शिवशक्ति अक्षर रेखा पर निर्मित है, जिस पर उत्तराखंड का केदारनाथ और तमिलनाडु का रामेश्वरम मंदिर भी स्थित है, शायद यही वजह है कि यहाँ भगवान शिव की विशेष कृपा है।

Related Articles

AD
Back to top button