औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

औरैया: जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम और एसपी ने सदर तहसील में सुनीं समस्याएं

शासन की मंशा के अनुरूप समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश

औरैया: जनपद के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आज शनिवार,को सदर तहसील के सभागार में जिलाधिकारी डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और पारदर्शी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

मौके पर जाकर और दोनों पक्षों को सुनकर होगा फैसला

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई मामला द्विपक्षीय विवाद का है, तो दोनों पक्षों के साक्ष्य संकलित किए जाएं। जरूरत पड़ने पर अधिकारी खुद स्थलीय भ्रमण करें और मौके पर ही दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी संतुष्टि के अनुसार समाधान निकालें। अधिकारियों ने जोर दिया कि निस्तारण के बाद जब फीडबैक लिया जाए, तो वह सकारात्मक होना चाहिए ताकि आवेदक को दोबारा यहां-वहां भटकना न पड़े।

सड़क, अतिक्रमण और बिजली से जुड़ी शिकायतों पर तत्काल एक्शन

समाधान दिवस के दौरान कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए:

  • रानीपुर फफूंद निवासी सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने क्षतिग्रस्त मार्ग को दोबारा बनवाने की मांग की, जिस पर उपनिदेशक मंडी को कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

  • ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी और नायब तहसीलदार की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण के आदेश दिए।

  • अधिक बिजली बिल आने और घरौनी दिलाने जैसे आवेदनों पर भी संबंधित विभागों को जांच कर तत्काल राहत देने को कहा गया।

इस दौरान कुल 100 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को हस्तगत कराते हुए समय सीमा के भीतर समाधान के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, परियोजना निदेशक मनीष कुमार मौर्य और अन्य जिला स्तरीय अधिकारी व लेखपाल उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े- औरैया: कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच ‘विचित्र पहल’ का सहारा, जरूरतमंदों को पिलाई गर्म चाय

Related Articles

AD
Back to top button