महाराष्ट्र में बड़ा हादसा:जलगांव के किंगांव के पास मजदूरों को ले जा रहा ट्रक पलटा; 15 की मौत, इनमें बच्चे और महिलाएं भी

ट्रक में मजदूर, औरतें और बच्चे सवार थे। इसमें पपीते भी भरे गए थे। एक मोड़ पर ट्रक नियंत्रण खोने से पलट गया।

किंगांव के पास यवल रोड पर ये हादसा रविवार रात करीब एक बजे हुआ।

पुलिस के मुताबिक, किंगांव के पास अंकलेश्वर-बुरहानपुर स्टेट हाइवे पर हादसा हुआ। एक मोड़ पर ट्रक की स्टेयरिंग की रॉड टूट गई। इसके बाद ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। ट्रक पलटने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को क्रेन के जरिए सीधा किया। तब तक कई मजदूरों की जान जा चुकी थी।

ट्रक को क्रेन की मदद से सीधा किया गया। तब तक कई मजदूरों की जान जा चुकी थी।

15 मृतकों की पहचान हुई
हादसे में मरने वाले 15 लोगों की पहचान हो गई है। इनमें शेख हुसैन शेख, सरफराज कसम तंणावी, नरेंद्र वमन बाग, दिगंबर माधव, दिलदार हुसैन तंणावी, संदीप युवराज भारेराव, अशोक जगन, दुराबाई संदीप भारेराव, गणेश रमेश मोरे, शारदा रमेश मोरे, सागर अशोक बाग, संगीता अशोक बाग, समनबाई इंगले, कामाबाई रमेश मोरे और सबनुर हुसैन तंडावी शामिल हैं।

मृतकों में छह लोग एक ही परिवार के
हादसे में मृत मजदूरों में छह एक ही परिवार के लोग हैं। अन्य मृतकों में दो बच्चे और छह महिलाएं भी शामिल हैं। सभी जलगांव के रावेर तहसील के रहने वाले हैं। रोजाना ये मजदूरी के लिए किनगांव जाते थे। फिर वहां से शाम को किसी गाड़ी पर बैठकर घर लौटते थे। रविवार देर शाम भी ये पपीता लदे ट्रक पर सवार होकर घर की ओर लौट रहे थे।

रविवार को ही आंध्र के कुर्नूल में हादसा हुआ, 14 की जान गई
आंध्र प्रदेश के कुर्नूल में भी रविवार सुबह बस-ट्रक की टक्कर में 14 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा कुर्नूल से 25 किलोमीटर दूर वेलदुरी मंडल के मदारपुर गांव के पास सुबह साढ़े 3 से 4 बजे के आसपास हुआ था। मरने वालों में 8 महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। बस चित्तूर जिले से राजस्थान के अजमेर जा रही थी।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

प्रवीण यादव बने सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव

सुनीत श्रीवास्तव, कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के सरायं गाँव निवासी प्रवीण कुमार यादव को समाजवादी…

12 hours ago

बील्हापुर के ग्राम प्रधान को लाल किले पर सम्मान, बील्हापुर बनी आदर्श पंचायत

कानपुर देहात: अमरौधा विकासखंड क्षेत्र के ग्राम बील्हापुर के ग्राम प्रधान मुसर्रत खाँ को 15…

12 hours ago

जिलाधिकारी का कड़ा आदेश: अब अधिकारी रोज 10 से 12 बजे तक सुनेंगे जनता की फरियाद

कानपुर देहात: जिलाधिकारी कपिल सिंह ने आज कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में कर-करेत्तर…

13 hours ago

बरौर कस्बे में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

पुखरायां। कानपुर देहात में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान 2025…

14 hours ago

तिरंगे की रोशनी से जगमगाएगा कानपुर, सबसे अच्छी सजावट पर मिलेंगे इनाम

कानपुर नगर: इस स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर शहर पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में…

14 hours ago

हर घर तिरंगा अभियान: वन विभाग ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, देशप्रेम का संदेश

कानपुर देहात: स्वतंत्रता दिवस 2025 से पहले, 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत कानपुर देहात…

14 hours ago

This website uses cookies.