महिला आयोग ने वन स्टॉप सेंटर अकबरपुर व प्राथमिक विद्यालय नवीपुर में आंगनबाडी केन्द्र का किया निरीक्षण।
जनपद कानपुर देहात में दिनांक 16.04.2025 को मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ सदस्या श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी द्वारा सर्किट हाउस माती के सभागार में समीक्षा बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला जनसुनवाई में 05 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया

- महिला आयोग की सदस्य ने सर्किट हाउस में की जनसुनवाई।
कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात में दिनांक 16.04.2025 को मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग लखनऊ सदस्या श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी द्वारा सर्किट हाउस माती के सभागार में समीक्षा बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला जनसुनवाई में 05 शिकायतें प्राप्त हुई। शिकायती प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। मा0 सदस्या द्वारा वन स्टॉप सेंटर अकबरपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान मा0 सदस्या द्वारा समस्त रजिस्टरों का अवलोकन किया गया एवं सेंटर में आवासित बालिकाओं से वार्ता की गई एवं प्राथमिक विद्यालय नवीपुर में आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान मा0 सदस्या द्वारा ससमय पुष्टाहार वितरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक व जनसुनवाई दौरान क्षेत्राधिकारी अकबरपुर प्रिया सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुखलाल वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी आरबी सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी नेहा सिंह, सहायक श्रमायुक्त, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, प्रतिनिधि समाज कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक बालिका बेसिक शिक्षा, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा, थानाध्यक्ष महिला थाना एवं हब फॉर इम्पावरमेन्ट आफ वूमेन से जिला मिशन कॉर्डिनेटर, जेण्डर स्पेश्लिस्ट व अन्य कार्मिकगण उपस्थित रहें।



