कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा और जनसुनवाई कल, राज्य महिला आयोग की सदस्य करेंगी अध्यक्षता
जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने जानकारी दी है कि महिला उत्पीड़न को रोकने और पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाने के उद्देश्य से कल, 16 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 बजे सर्किट हाउस, माती, कानपुर देहात के सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कानपुर देहात। जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव ने जानकारी दी है कि महिला उत्पीड़न को रोकने और पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाने के उद्देश्य से कल, 16 अप्रैल 2025 को प्रातः 11:00 बजे सर्किट हाउस, माती, कानपुर देहात के सभागार में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा करेंगी और महिलाओं की जनसुनवाई करेंगी। जनपद की कोई भी पीड़ित महिला इस अवसर पर उपस्थित होकर अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दे सकती है।



