उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

रसूलाबाद में करंट लगने से बीमा एजेंट की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मक्का निवादा गांव में विद्युत करंट लगने से एक बीमा एजेंट की मौत हो गई।मृतक की पहचान साहब सिंह के रूप में हुई है

Story Highlights
  • घर के पास हुआ हादसा
  • अच्छे कार्यों के लिए कई बार हुए थे सम्मानित

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मक्का निवादा गांव में विद्युत करंट लगने से एक बीमा एजेंट की मौत हो गई।मृतक की पहचान साहब सिंह के रूप में हुई है।घटना उनके घर के पास हुई।साहब सिंह सुबह अपने घर के पास करंट की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई।सुबह जब पड़ोसी रामसिंह अपनी भैंसों को चारा डालने गए तो उन्होंने साहब सिंह को अचेत अवस्था में पड़ा देखा।उन्होंने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी।सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों ने आनन फानन में मौके पर पहुंचकर साहब सिंह को उठाया लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।साहब सिंह की पत्नी उर्मिला का तीन साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था।उनकी तीन बेटियां हैं।जिनकी शादी हो चुकी है।उनका बड़ा पुत्र कानपुर में परिवार के साथ रहता है जबकि छोटा वायुसेना में कार्यरत है।साहब सिंह घर में अकेले रहते थे तथा बीमा एजेंट का कार्य करते थे।अपने अच्छे कार्य के लिए वह कई बार सम्मानित भी किए गए थे।उनके निधन से पूरे गांव में शोक छाया हुआ है।

Related Articles

AD
Back to top button