उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

महिला संबंधी अपराध में रूरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही

Story Highlights
  • नाबालिक को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में महिला संबंधी अपराध पर अंकुश लगाए जाने हेतु थाना रूरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के रहने वाले साहब सिंह पर अपनी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता समेत आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।शुक्रवार को चौकी प्रभारी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में मामले में पुलिस टीम को सफलता हाथ लग गई।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पीड़िता किशोरी को बरामद कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।वहीं आरोपी साहब सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अमित शुक्ला ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button