G-4NBN9P2G16
अकबरपुर ,अमन यात्रा। कानपुर देहात जिले में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अस्पताल के बाहर महिला से छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी युवक को तलाश कर रही है।
अस्पताल के बाहर की छेड़खानी
बता दें कि मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने कस्बे में रहने वाले युवक अभिषेक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तबीयत खराब होने के चलते उसका पति जिला अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को वह अस्पताल से निकलकर फल लेने जा रही थी तभी उसी के कस्बे में रहने वाला अभिषेक एक निजी अस्पताल के सामने मिल गया।
महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
इस दौरान अभिषेक उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करना लगा। जब उसने अभिषेक की इस हरकत का विरोध किया तो अभिषेक उसे धमकी देने लगा। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे राहगीर आ गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख अभिषेक वहां से फरार हो गया। अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपने कस्बे के रहने वाले एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कानपुर देहात। सेवारत शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनिवार्य की गई टीईटी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा… Read More
आज का समाज विचारधाराओं में इस कदर विभाजित है कि हर बात, हर विचार और हर व्यक्ति को किसी न… Read More
नई दिल्ली/कानपुर देहात। आयकर विभाग ने सोमवार को आईटीआर दाखिल करने के आखिरी दिन रिटर्न भरने में लोगों को हुई… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के वैना नहर तिराहे पर मिले एक युवक के शव के पोस्टमार्टम में चौंकाने… Read More
पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र से लापता हुई एक महिला को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया है।महिला… Read More
पुखरायां। कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की सुबह घर से लकड़ियां बीनने जंगल गईं रास्ते से… Read More
This website uses cookies.