उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

महिला से छेड़खानी: बीमार पति के लिए फल लेने जा रही थी महिला, अस्पताल के बाहर मनचले ने पकड़ लिया हाथ

कानपुर देहात जिले में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अस्पताल के बाहर महिला से छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

अकबरपुर ,अमन यात्रा।  कानपुर देहात जिले में मनचलों के हौसले बुलंद हैं। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अस्पताल के बाहर महिला से छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी युवक को तलाश कर रही है।

अस्पताल के बाहर की छेड़खानी

बता दें कि मामला अकबरपुर थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने कस्बे में रहने वाले युवक अभिषेक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि तबीयत खराब होने के चलते उसका पति जिला अस्पताल में भर्ती है। बुधवार को वह अस्पताल से निकलकर फल लेने जा रही थी तभी उसी के कस्बे में रहने वाला अभिषेक एक निजी अस्पताल के सामने मिल गया।

महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

इस दौरान अभिषेक उसका हाथ पकड़ कर छेड़खानी और अश्लील हरकतें करना लगा। जब उसने अभिषेक की इस हरकत का विरोध किया तो अभिषेक उसे धमकी देने लगा। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे राहगीर आ गए। लोगों को अपनी तरफ आता देख अभिषेक वहां से फरार हो गया। अकबरपुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने अपने कस्बे के रहने वाले एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button