कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी ने 11 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले

शैलेन्द्र सिंह को स्पेशल टीम, त्रदीप सिंह को सर्विलांस सेल व पंकज मिश्रा को रसूलाबाद अपराध निरीक्षक की कमान

कानपुर देहात। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने शनिवार को 11 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से फेरबदल किया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुपालन में जारी आदेश के तहत कई प्रमुख सेलों व थानों में नई तैनाती की गई है।
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार नई तैनाती इस प्रकार है:
  • निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह: प्रभारी सर्विलांस सेल/स्पेशल टीम से प्रभारी स्पेशल टीम (एसओजी)

  • निरीक्षक त्रदीप सिंह: पुलिस लाइन से प्रभारी सर्विलांस सेल

  • निरीक्षक पंकज मिश्रा: पुलिस लाइन (औरैया से आए) से निरीक्षक अपराध, थाना रसूलाबाद

  • निरीक्षक जितेन्द्र पाल सिंह: पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध, थाना अकबरपुर

  • निरीक्षक सुधाकर सिंह: पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध, थाना भोगनीपुर

  • निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य: पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध, थाना शिवली

  • निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह: प्रभारी निरीक्षक यातायात/यूपी-112 से प्रभारी यातायात

  • निरीक्षक भोलेन्द्र चतुर्वेदी: पुलिस लाइन से प्रभारी यूपी-112

  • निरीक्षक नीरज कुमार: पुलिस लाइन से प्रभारी जन शिकायत प्रकोष्ठ/जन सूचना सेल

  • निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी: पुलिस लाइन से प्रभारी न्यायालय सुरक्षा/न्यायिक सम्मन सेल

  • निरीक्षक महेश कुमार दुबे: पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी/क्राइम इन इंडिया

एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल अपने नए नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

AD
Back to top button