उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी बेसिक शिक्षा में बड़ा फेरबदल: अयोध्या, गाजियाबाद समेत 15 जिलों के बीएसए बदले, तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश

अयोध्या, अमेठी, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर समेत कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारी बदले; बिना रिलीवर की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश

राजेश कटियार,लखनऊ/कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शासन ने अयोध्या, अमेठी, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर समेत 15 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला कर दिया है और सभी को बिना किसी रिलीवर की प्रतीक्षा किए तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

इस फेरबदल में कई जिलों के अधिकारियों की आपसी अदला-बदली की गई है जिसके तहत मेरठ की बीएसए आशा चौधरी को अमरोहा और अमरोहा की मोनिका को मेरठ, कौशांबी के कमलेंद्र कुशवाहा को मिर्जापुर और मिर्जापुर के अनिल कुमार वर्मा को कौशांबी, बलिया के मनोज कुमार सिंह को मऊ और मऊ के संतोष कुमार उपाध्याय को बलिया, तथा संतकबीर नगर के अमित कुमार सिंह को एटा और एटा के राजेश कुमार को संतकबीर नगर का नया बीएसए बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त अन्य प्रमुख बदलावों में अयोध्या के बीएसए लालचन्द्र को अमेठी, बस्ती के अनूप कुमार को अयोध्या, अमेठी के संजय तिवारी को लखीमपुर खीरी और खीरी के प्रवीण कुमार तिवारी को बस्ती स्थानांतरित किया गया है। साथ ही, गोरखपुर के बीएसए राहुल पवार को गाजियाबाद की कमान सौंपी गई है जबकि गाजियाबाद के बीएसए रहे ओम प्रकाश यादव को वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर डायट बलिया भेजा गया है और डायट अमरोहा में तैनात डाली सिकरवार को गौतमबुद्धनगर का नया बीएसए नियुक्त किया गया है।

शासन के इस आदेश के बाद संबंधित जिलों के शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है और अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Related Articles

AD
Back to top button