उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

यूपी पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 28 IPS अफसरों के तबादले, लक्ष्मी सिंह गाजियाबाद तो मोहित अग्रवाल बने प्रयागराज के नए पुलिस कमिश्नर

रविंद्र गौड़ नोएडा व किरन एस वाराणसी के पुलिस कमिश्नर नियुक्त; सतपाल अंतिल को मिली अयोध्या एसएसपी की कमान, कानपुर कमिश्नरेट में भी हुआ बदलाव

लखनऊ/कानपुर, 27 नवंबर 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। up ips transfer list 2026 के तहत प्रदेश के चार प्रमुख पुलिस कमिश्नरेट—गौतमबुद्धनगर (नोएडा), गाजियाबाद, प्रयागराज और वाराणसी के पुलिस कमिश्नरों को बदल दिया गया है, वहीं अयोध्या और मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) समेत कई रेंज के आईजी व डीआईजी भी इधर से उधर किए गए हैं।

चार कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर बदले गए

जारी तबादला सूची के अनुसार, गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को गाजियाबाद का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है, जबकि गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे. रविन्दर गौड़ को गौतमबुद्धनगर (नोएडा) की कमान सौंपी गई है। इसी प्रकार वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को प्रयागराज का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है, वहीं प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक (स्थापना) मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है। लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (IG) किरन एस को वाराणसी का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

अयोध्या और मुरादाबाद के एसएसपी तथा जोन व रेंज में बदलाव

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल को अयोध्या का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया गया है, जबकि अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को लखनऊ जोन का एडीजी और लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार को बरेली जोन का एडीजी बनाया गया है। कानपुर नगर कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त (DCP) दिनेश त्रिपाठी का तबादला प्रयागराज कमिश्नरेट किया गया है, जबकि प्रयागराज कमिश्नरेट के डीसीपी कुलदीप सिंह गुनावत को कानपुर नगर कमिश्नरेट में नया पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने 6 थानों के बदले प्रभारी


तबादला किए गए सभी 28 IPS अधिकारियों की पूरी सूची

क्र.सं. अधिकारी का नाम व बैच वर्तमान तैनाती (कहां से) नवीन तैनाती (कहां को)
1 मोहित अग्रवाल (RR-1997) पुलिस आयुक्त, वाराणसी पुलिस आयुक्त, प्रयागराज
2 पीयूष मोर्डिया (RR-1998) पुलिस आयुक्त, प्रयागराज अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, लखनऊ
3 रमित शर्मा (RR-1999) अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन
4 लक्ष्मी सिंह (RR-2000) पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद
5 प्रवीण कुमार (RR-2001) अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन
6 जे. रविन्दर गौड़ (RR-2005) पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर
7 किरन एस (RR-2008) पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र पुलिस आयुक्त, वाराणसी
8 प्रभाकर चौधरी (RR-2010) पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र
9 अभिषेक सिंह (RR-2011) पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र
10 शैलेश कुमार पाण्डेय (RR-2011) पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा परिक्षेत्र पुलिस उपमहानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र
11 आशीष तिवारी (RR-2012) पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवायें, लखनऊ पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र
12 डॉ. गौरव ग्रोवर (RR-2013) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद
13 सुनीति (RR-2013) पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय डीजीपी, लखनऊ
14 आकाश तोमर (RR-2013) सेनानायक, 08वीं वाहिनी पीएसी, बरेली पुलिस अधीक्षक, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर पुलिस अकादमी, मुरादाबाद
15 अमित कुमार-प्रथम (RR-2013) सेनानायक, 23वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू, लखनऊ
16 नरेन्द्र कुमार सिंह (SPS-2013) सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा पुलिस अधीक्षक, पीटीसी, सीतापुर
17 डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (SPS-2013) सेनानायक, 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी पुलिस अधीक्षक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवायें, लखनऊ
18 त्रिभुवन सिंह (SPS-2013) सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी, गोण्डा पुलिस अधीक्षक, जीआरपी मुख्यालय, लखनऊ
19 राजेश कुमार श्रीवास्तव (SPS-2013) सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज (अतिरिक्त प्रभार एसपी कारागार) पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ
20 सुशील कुमार शुक्ला (SPS-2013) सेनानायक, 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, गोरखपुर
21 अजीत कुमार सिन्हा (SPS-2013) सेनानायक, 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी पुलिस अधीक्षक, उ.प्र. पॉवर कॉर्पोरेशन लि., लखनऊ
22 दिनेश त्रिपाठी (SPS-2013) पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज
23 सतपाल (RR-2015) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अयोध्या
24 कुलदीप सिंह गुनावत (RR-2017) पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज पुलिस उपायुक्त, कानपुर नगर
25 प्रीति यादव (RR-2019) पुलिस उपायुक्त, गौतमबुद्धनगर सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा
26 पुनीत द्विवेदी (RR-2020) अपर पुलिस अधीक्षक (प्रतीक्षारत), लखनऊ कमिश्नरेट तबादला निरस्त अपर पुलिस उपायुक्त, गाजियाबाद
27 नीतू (RR-2020) अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी (गौतमबुद्धनगर तबादला निरस्त) अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ
28 अमित कुमावत (RR-2020) अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ (गाजियाबाद तबादला निरस्त)

अपर पुलिस उपायुक्त, आगरा

Related Articles

AD
Back to top button