कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
कानपुर देहात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने 6 थानों के बदले प्रभारी
यूपी विधानसभा चुनाव और कानून व्यवस्था के मद्देनजर सिकंदरा, अकबरपुर, राजपुर, मंगलपुर, भोगनीपुर व शिवली में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

कानपुर देहात। जनपद में कानून व्यवस्था के कुशल संचालन को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने गुरुवार रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। यह प्रशासनिक बदलाव आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निरीक्षकों के गैर जनपद स्थानांतरण के बाद किया गया है।
मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, निरीक्षक राजेंद्र विक्रम सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर थाना सिकंदरा का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना अकबरपुर और निरीक्षक दिनेश कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना राजपुर की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा अतिरिक्त निरीक्षक थाना अकबरपुर रहे सुनील सिंह परिहार को प्रभारी निरीक्षक थाना मंगलपुर, पुलिस लाइन से निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना भोगनीपुर तथा निरीक्षक रुद्रप्रताप नारायण त्रिपाठी को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना शिवली के पद पर तैनात किया गया है। एसपी ने सभी स्थानांतरित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया है।



