उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान आज कानपुर देहात सहित चार जिलों के दौरे पर, मूसानगर में कार्यकर्ताओं संग करेंगे बैठक

अकबरपुर, बरौर, मूसानगर व पुखरायां के मांगलिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल; जालौन, फतेहपुर व कानपुर नगर का भी करेंगे भ्रमण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान बुधवार, 25 नवंबर को कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन और फतेहपुर के एक दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, वे सुबह 9:00 बजे किदवई नगर, कानपुर नगर से शासकीय वाहन द्वारा प्रस्थान करेंगे।
कैबिनेट मंत्री सुबह 9:45 बजे अकबरपुर के रामगंज में वलीमा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बरौर, कुटरा बरौर, ग्राम सनायां सालवहन (जिंदौरा), गुढ़ा शेरपुर (मूसानगर) और गजनेर में आयोजित विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे वे नगर पंचायत हॉल, मूसानगर पहुंचेंगे, जहां मतदाता जागरूकता को लेकर मुक्तानगर मंडल के बूथ अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
दोपहर 2:30 बजे ग्राम रसरापुर (बील्हापुर) में तिलकोत्सव कार्यक्रम के बाद वे शाम 4:00 बजे उरई (जालौन) पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद शाम 5:30 बजे से 7:05 बजे तक वे पुखरायां के जय श्याम रिसॉर्ट, कान्हा पैराडाइज, रामकली नन्दकिशोर धर्मशाला, विदुर कुटी गेस्ट हाउस और वासुदेवा लॉन में आयोजित विभिन्न वैवाहिक एवं तिलकोत्सव समारोहों में शामिल होंगे।
पुखरायां से प्रस्थान कर मंत्री रात 8:00 बजे घाटमपुर (कानपुर नगर) और रात 9:00 से 10:00 बजे तक फतेहपुर के सठिगवां, अमौली व जहानाबाद में आयोजित मांगलिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके उपरांत रात 11:00 बजे से देर रात 1:40 बजे तक कानपुर नगर के चकेरी, सरसौल, देहली सुजानपुर, नौबस्ता, बर्रा और यशोदा नगर में विभिन्न वैवाहिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद वे देर रात 1:50 बजे किदवई नगर स्थित आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

Related Articles

AD
Back to top button