उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मूसानगर में आयोजित संत सम्मेलन एवं सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

मूसानगर के अखंड परम धाम नंदिनी गौशाला में आयोजित संत सम्मेलन एवं 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए

मूसानगर। जनपद के थाना मूसानगर क्षेत्रांतर्गत अखंड परम धाम नंदिनी गौशाला सेवा समिति में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति की देखरेख में आयोजित 34वें भक्ति योग वेदांत सम्मेलन, शतचंडी महायज्ञ एवं 51 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिभाग किया। जनपद आगमन पर पुलिस विभाग की ओर से माननीय उपमुख्यमंत्री को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया। इस भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिसके चलते पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ।

Related Articles

AD
Back to top button