कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी ने स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल के 10 पुलिसकर्मियों को थानों में भेजा

कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय का एक्शन, तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

कानपुर देहात। जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में एसपी ने स्पेशल टीम और सर्विलांस सेल में तैनात कुल 10 मुख्य आरक्षियों व आरक्षियों का तत्काल प्रभाव से विभिन्न थानों में स्थानांतरण कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, स्पेशल टीम में तैनात मुख्य आरक्षी सुनील कुमार को थाना बरौर, मुख्य आरक्षी चन्द्र प्रकाश को थाना शिवली और मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार को थाना देवराहट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में स्पेशल टीम के ही आरक्षी आलोक सिंह को थाना सिकन्दरा और आरक्षी रविन्द्र रावत को थाना रूरा में नई तैनाती दी गई है।
दूसरी ओर, सर्विलांस सेल में कार्यरत पांच आरक्षियों को भी फील्ड में उतारते हुए थानों में भेजा गया है। इनमें आरक्षी मो० अकरम को थाना रसूलाबाद, आरक्षी गौरव पाठक को थाना अमराहट, आरक्षी कपिल कुमार को थाना मूसानगर, आरक्षी अक्षय शर्मा को थाना मंगलपुर और आरक्षी बोबी सिंह को थाना सट्टी में तैनात किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित थानाध्यक्षों और प्रभारियों को निर्देशित किया है कि स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नए तैनाती स्थल के लिए कार्यमुक्त किया जाए तथा कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत इसकी अनुपालन आख्या शीघ्र गोपनीय कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।

Related Articles

AD
Back to top button