उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

बिल्हौर : पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, जमीनी विवाद को लेकर भाई से हुआ था झगड़ा

बिल्हौर के भीटी हवेली गांव बिल्हौर में पूर्व प्रधान शिव प्रकाश उर्फ सिम्पल कटियार (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद में सगे भाई पर ही गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पूरा गांव हत्याकांड की गवाही दे रहा है।

Story Highlights
  • पूरे गांव ने कहा भाई ने गोली मारी, थानेदार बोले तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई

कानपुर,अमन यात्रा : बिल्हौर के भीटी हवेली गांव बिल्हौर में पूर्व प्रधान शिव प्रकाश उर्फ सिम्पल कटियार (45) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जमीनी विवाद में सगे भाई पर ही गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पूरा गांव हत्याकांड की गवाही दे रहा है। लेकिन थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

जमीनी विवाद में मारपीट के बाद मारी गोली, मौके पर तोड़ दिया दम

भीटी हवेली गांव में पूर्व प्रधान शिव प्रकाश उर्फ सिंपल भट्‌ठा संचालक थे। परिवार के साथ गुरुदेव पैलेस के पास किराए के मकान में रहते थे। सिंपल बुधवार रात गांव गए थे और वहां पर खाने-पीने का इंतजाम किया था। ग्रामीणों के मुताबिक पार्टी में भाई से ही जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ। इस पर सिंपल ने गाली-गलौज करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इससे झल्लाए भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी। रायफल से पेट में गोली मारने पर पूर्व प्रधान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। परिवार और गांव के लोग उन्हें कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल फिर हैलट लाए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिल्हौर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। किसी पर हत्या का आरोप भी नहीं लगाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

भट्‌ठे को लेकर चल रहा था विवाद

बिल्हौर पूर्व प्रधान शिव प्रकाश का भाई से भट्ठे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि दो माह पहले शिव प्रकाश ने पारिवारिक सदस्य के भट्ठे पर कब्जा किया था। उसमें कुछ पैसों के लेन देन का विवाद था। इसे लेकर कई बार दोनों के बीच पूर्व में भी झगड़ा हुआ था। इसके चलते भाई ने हत्याकांड को अंजाम दिया।

चार साल पहले चाचा ने की थी दूसरे भाई की हत्या

मृतक शिव प्रकाश के बड़े भाई डिंपल कटियार गजना गांव में चार साल पहले प्रधान थे। उनका चाचा से विवाद चल रहा था। चाचा ने उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों भाइयों की पारिवारिक विवाद में एक के बाद एक गोली मारकर हत्या करने से गांव के बीच चर्चा का विषय बन गया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button