कानपुर देहातफ्रेश न्यूज

महेश अग्रवाल के सुपुत्र निखिल का विवाह, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने दी शुभकामनाएं

जनपद मुख्यालय कानपुर देहात की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर निवासी व्यापार मंडल के संरक्षक महेश अग्रवाल (झब्बू) के पुत्र निखिल अग्रवाल का विवाह 3 फरवरी 2025 को सम्पन्न होने जा रहा है।

Story Highlights
  • व्यापार मण्डल संरक्षक महेश अग्रवाल के पुत्र की कल है शादी

सुशील त्रिवेदी  कानपुर देहात : जनपद मुख्यालय कानपुर देहात की प्रमुख नगर पंचायत अकबरपुर निवासी व्यापार मंडल के संरक्षक महेश अग्रवाल (झब्बू) के पुत्र निखिल अग्रवाल का विवाह 3 फरवरी 2025 को सम्पन्न होने जा रहा है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को बर-बधू को आशीर्वाद देने हेतु आमंत्रित किया था।

सरकारी कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते मंत्री राकेश सचान विवाह समारोह में सम्मिलित नहीं हो सके, किंतु उन्होंने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने हेतु एक दिन पूर्व ही अग्रवाल परिवार के आवास पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने महेश अग्रवाल एवं उनके परिवार को इस शुभ अवसर की अग्रिम बधाई दी तथा नवविवाहित दंपति के सुखद जीवन की कामना की।

व्यापार मंडल संरक्षक महेश अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री के आगमन को अपने लिए सौभाग्य की बात मानते हुए उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं व्यापार मंडल के सदस्यों ने भी मंत्री जी का अभिनंदन किया।

बताते चलें कि निखिल अग्रवाल का विवाह नगर के प्रतिष्ठित विवाह स्थल ‘शांति उपवन’ में आयोजित किया गया है। इस समारोह में नगर के कई सम्मानित व्यक्तियों, व्यवसायियों, समाजसेवियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

मंत्री राकेश सचान के स्वागत हेतु व्यापार मंडल से जुड़े वेद प्रकाश अग्रवाल (पप्पू), परिजन सुनील अग्रवाल समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने अग्रवाल परिवार को इस शुभ अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं और नवनवविवाहित जोड़े के सुखमय वैवाहिक जीवन की मंगलकामना की।

Related Articles

AD
Back to top button