कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

इशारों इशारों में योगी कह गए अकबरपुर का नाम बदलने का समय आ गया : जितेंद्र सिंह गुड्डन पूर्व चेयरमैन 

नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट ने कहा है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांकेतिक भाषा में शब्दकोष से "अकबरपुर "का नाम हटाने की पेशकश कर दी है।श्री गुड्डन आज यहाॅ अमन यात्रा प्रतिनिधि से विशेष साक्षात्कार में उक्त विचार कर रहे थे।

Story Highlights
  • विधान सभा रनियां से भारी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचे घाटमपुर 

सुशील त्रिवेदी, अकबरपुर : नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट ने कहा है कि प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांकेतिक भाषा में शब्दकोष से “अकबरपुर “का नाम हटाने की पेशकश कर दी है।श्री गुड्डन आज यहाॅ अमन यात्रा प्रतिनिधि से विशेष साक्षात्कार में उक्त विचार कर रहे थे।

ज्ञातव्य है कि वे रनियां अकबरपुर विधान सभा से भाजपा समर्थकों के साथ योगी आदित्यनाथ की घाटमपुर क्षेत्र की पतारा जनसभा स्थल पर पहुँचे जिनमें भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम जी मिश्र,श्रीराम लीला समिति अकबरपुर के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी,पार्टी कार्यालय प्रभारी श्यामू शुक्ल, पूर्व सभासद गोपाल सैनी,प्रमुख व्यापारी डान टेलर्स,अशोक कुमार मिश्र,अवकाश प्राप्त राजस्व कर्मी अवधेश श्रीवास्तव, समाज सेवी प्रशांत ओमर,पूर्व प्रधान अनिल कुमार शुक्ल, अशोक कुमार श्रीवास्तव, शिव शंकर मिश्र, गुड्डू शर्मा,रचना त्रिपाठी,सुरेंद्र पाल शर्मा एडवोकेट,कलमकार सौरभ सिंह देवेंद्र आदि अनेक प्रमुख लोग शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि सभास्थल से एक वीडियो भी डाला गया है जिसे लाइक और शेयर किया जा रहा है।अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री योगी ने कहा कि अकबरपुर शब्द से तुरंत बाबर की बरबरता आखों के सामने तैरने लगती है।बताया जाता है कि इस घोषणा का उपस्थित समूह द्वारा कर्तलध्वनि से स्वागत किया गया है। पूर्व सभासद बबलू भारती,रीतेश गुप्त, महेश कुमार ओमर, राजेश कुमार गुप्त, दिलीप कुमार ओमर आदि उपस्थित रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button