उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

माटी कला शिल्पकारों को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने उपलब्ध कराई किट

माटी कला उद्योग के उपयोग के प्रति जागरूकता एवं माटी कला उद्यमियों को नवाचार से परिचय कराए जाने के उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के नाम से नवीन विभाग का गठन किया गया था।

Story Highlights
  • प्रदेश सरकार की बड़ी पहल ताकि विलुप्त न होने पाए हुनर
  • कानपुर नगर व देहात जनपदों का सम्मिलित आयोजन

सुशील त्रिवेदी, कानपुर / देहात। माटी कला उद्योग के उपयोग के प्रति जागरूकता एवं माटी कला उद्यमियों को नवाचार से परिचय कराए जाने के उद्देश्य उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के नाम से नवीन विभाग का गठन किया गया था ।

IMG 20240811 WA0030

माटी कला के कामगारों शिल्पकारों के व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए उन्हें रोजगार से नियोजित करने कामगारों को निशुल्क पटटे उपलब्ध कराने कामगारों को उनके उद्योग चलाने में आर रही आर्थिक अन्य समस्याओं के निस्तारण, शिल्पकारों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने प्रशिक्षण प्रदान करने मार्केटिंग प्लेटफार्म उपलब्ध कराने एवं आवश्यक निशुल्क टूल किट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माटी क कला बोर्ड का गठन किया गया था उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड द्वारा संचालित माटी कला टूल किट वितरण योजना अंतर्गत कानपुर मंडल के समस्त जनपदों से माटी कला टूल किट योजना के अंतर्गत 2023- 24 में चयनित प्रजापति समाज के 210 लाभार्थियों कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के लाभार्थियों को विद्युत चलित कुम्हारी चाक के साथ-साथ दोना पत्तल एवं पपकॉर्न मेकिंग मशीन का निशुल्क वितरण किया गया।

IMG 20240811 WA0032

कानपुर नगर के लिए 57 एवं देहात के लिए 57 टूल किट का वितरण किया गया कैबिनेट मंत्री राकेश सचान मेयर प्रमिला पांडे कानपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोज शुक्ला द्वारा लाभार्थियों को टूल किट प्रमाण पत्र एवं मशीन मर्चेंट चेंबर सिविल लाइंस कानपुर नगर में वितरित किया गया।

IMG 20240811 WA0031

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना गरीब एवं पिछड़े कामगारों के लिए वरदान साबित होगी l इस दौरान जिला अध्यक्ष देहात मनोज शुक्ला सत्यम सिंह चौहान मनोज शुक्ला लाला विनय प्रताप सिंह विकास मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी आदि रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button