माती किशुनपुर में नव कांति समिति के तत्वाधान में बोरवेल का भव्य शुभारंभ
कानपुर देहात में माती किशुनपुर में गुरुवार को नव कांति समिति के तत्वाधान में लगवाए गए बोरवेल का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी इंदल सिंह ने फीता काटकर किया

- पानी की समस्या से मिलेगी निजात
पुखरायां।कानपुर देहात में माती किशुनपुर में गुरुवार को नव कांति समिति के तत्वाधान में लगवाए गए बोरवेल का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी इंदल सिंह ने फीता काटकर किया।समिति की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए समिति के हरिओम त्यागी ने कहा कि नव कांति समिति भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का कार्य कर रही है।समिति के द्वारा जरूरतमंदों को पानी,शिक्षा,सिलाई प्रशिक्षण,कंप्यूटर प्रशिक्षण,प्रौढ़ शिक्षा,वृद्धा आश्रम इत्यादि सुविधाएं निशुल्क मुहैया कराई जा रही हैं।समिति के द्वारा अब तक अलग अलग स्थानों पर 220 हैंडपंप लगवाए जा चुके हैं।जिससे लोगों को पीने के पानी की समस्या से निजात मिलेगी। यह समस्त कार्य समिति के डायरेक्टर कांतिलाल के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं।इस मौके पर योगेंद्र कुमार,रामकिशोर,शैलेन्द्र कुमार,इंदल संखवार समेत करीब तीन दर्जन महिलाएं,पुरुष मौजूद रहे।



