कानपुर देहात: प्रोजेक्ट नई किरण से फिर एक हुए चार परिवार
प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।

कानपुर देहात: महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की दिशा में चल रहे अभियान “मिशन शक्ति 5.0” के अंतर्गत आज रिजर्व पुलिस लाइन कानपुर देहात स्थित सभागार कक्ष में प्रोजेक्ट नई किरण की शुरुआत पुलिस अधीक्षक महोदया श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में की गई।
नई किरण में 42 मामले आये, जिनमें नई किरण के सभी सदस्यों द्वारा समझाने के बाद 04 परिवारों में आपसी सहमति के आधार पर समझौता कराया गया। पति-पत्नी खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये, शेष प्रार्थना पत्रों में आगे की तिथि दी गयी। प्रोजेक्ट नई किरण के तहत बिखरे परिवारों को एक सूत्र में बांधने का प्रयास है।
इस कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष सुषमा, म०हे0का0 127 नीतू, म0का0 1284 कु0 रीनू ,म0का0 1149 शालू, म0का0 1228 इन्दू व म0का0 1170 मीनाक्षी व म0का0 1195 पिंकी देवी (महिला सहायता प्रकोष्ठ ) व प्रोजेक्ट नई किरण के सदस्यगण- श्रीमती कंचन मिश्रा व डॉ0 पूनम गुप्ता आदि का विशेष योगदान रहा।
ये भी पढ़े- प्रोजेक्ट नई किरण: कानपुर देहात पुलिस ने बिखरे हुए चार परिवारों को फिर से जोड़ा



