उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मानसिक तनाव के चलते युवक ने की आत्महत्या,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

कानपुर देहात में गुरुवार को एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते सुसाइड कर लिया।युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलने पर घर में चीख पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। कानपुर देहात में गुरुवार को एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते सुसाइड कर लिया।युवक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है।घटना की जानकारी मिलने पर घर में चीख पुकार मच गई।सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घटना कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत जैनपुर की है।

यहां पर सूबेदार सविता के पुत्र पंकज उम्र करीब 22 वर्ष ने गुरुवार को मानसिक तनाव के चलते अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।

फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button