कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सर्दी से कापा जनपद, छुट्टी की आस में बैठे शिक्षक

उत्तर प्रदेश में अगले चार पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर देहात समेत 50 से अधिक जिलों में मंगलवार से शुक्रवार तक कोहरा छाया रहेगा और भीषण गलन भी रहेगी।

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश में अगले चार पांच दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा और सर्दी का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक कानपुर देहात समेत 50 से अधिक जिलों में मंगलवार से शुक्रवार तक कोहरा छाया रहेगा और भीषण गलन भी रहेगी।

शनिवार से मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। शीतलहर का दौर समाप्त होने और धूप खिलने से तापमान में वृद्धि देखी जा सकती है। मंगलवार को अधिक ठंड के लिए जारी अलर्ट में जनपद का भी नाम है। यहां हल्का कोहरा होगा लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद हल्की धूप निकलेगी।

इन जिलों में घना कोहरे का अलर्ट-
कानपुर देहात, कानपुर नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर, सीतापुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और शाहजहांपुर समेत आसपास के जिलों में घना कोहरा की चेतावनी जारी की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button