उत्तरप्रदेशऔरैयाफ्रेश न्यूज

मायके आई विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

थाना क्षेत्र के भौंतापुर स्थित मायके में आई विवाहिना ने रविवार तड़के फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जागे परिजन ने शव फंदे पर देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भौंतापुर निवासी मनोज कुमार की बेटी सुप्रिया 22 की शादी वर्ष 2022 में दिबियापुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी पवन प्रताप सिंह के साथ हुई थी। उसकी एक डेढ़ साल का बेटा एल्विस भी है। रविवार सुबह मायके में उसका शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे पर मिला। अनहोनी पर मृतका की मां प्रीति व परिजन रोने लगे

Story Highlights
  • आत्महत्या का कारण नहीं हो सका स्पष्ट

औरैया,अयाना। थाना क्षेत्र के भौंतापुर स्थित मायके में आई विवाहिना ने रविवार तड़के फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जागे परिजन ने शव फंदे पर देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। भौंतापुर निवासी मनोज कुमार की बेटी सुप्रिया 22 की शादी वर्ष 2022 में दिबियापुर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर निवासी पवन प्रताप सिंह के साथ हुई थी। उसकी एक डेढ़ साल का बेटा एल्विस भी है। रविवार सुबह मायके में उसका शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे पर मिला। अनहोनी पर मृतका की मां प्रीति व परिजन रोने लगे। मनोज कुमार ने बताया कि बेटी दामाद के साथ गुड़गांव में रहती थी। चार फरवरी को वह बेटी को घर लेकर आया था। बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठा लिया इसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार अजीतमल प्रिया पाल, सीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी विनोद कुमार ने शव को फंदे से उतरवाकर फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button