कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने मनाया 54वां स्थापना दिवस
कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने बुधवार को अपने कार्यालय पर 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। यूनियन के संस्थापक एमपी सिंह के दीर्घायु की कामना की गई। यूनियन के संरक्षकों व प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष तथा महामंत्री का अभिनंदन किया गया

कानपुर देहात। कोआपरेटिव बैंक इम्प्लाइज यूनियन ने बुधवार को अपने कार्यालय पर 54वां स्थापना दिवस मनाया गया। यूनियन के संस्थापक एमपी सिंह के दीर्घायु की कामना की गई। यूनियन के संरक्षकों व प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष तथा महामंत्री का अभिनंदन किया गया। यूनिट अध्यक्ष प्रशान्त यादव ने मांग रखी कि 50 जिला सहकारी बैंकों के उ.प्र. कोआपरेटिव बैंक में विलय होने थे जोकि कई वर्ष से शासन स्तर पर लंबित हैं उस पर जल्द से जल्द अग्रिम कार्यवाही की जाए। बैंक के कर्मचारियों के लागू वेतनमान का पुनरीक्षण किया जाए। प्रदेश का नेतृत्व कर रहे महामंत्री सुधीर सिंह द्वारा कर्मचारी के हितों की बात की गई। समस्त स्टाफ द्वारा महामंत्री का हार्दिक अभिनंदन कर शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर रंगोली माथुर अखिलेश सुनील यादव शिवानी तोमर पीयूष सिंह चरणजीत अरविंद कुमार रीना किरन यादव यतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।



