उत्तरप्रदेशजालौनफ्रेश न्यूज
मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 53 खाद्य कारोबारियों पर 20,50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उरई, जालौन: स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान में 53 खाद्य कारोबारियों पर 20,50,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी के निर्देश:
- खाद्य पदार्थों, विशेष रूप से दूध, चावल, सरसों का तेल, खोवा और सब्जियों के नमूने नियमित रूप से लिए जाएं।
- मिलावटी और गुणवत्ताहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाए।
- सभी खाद्य और औषधि प्रतिष्ठानों का लाइसेंस/पंजीकरण अनिवार्य रूप से किया जाए।
- होटल, रेस्तरां और ढाबों की रसोई में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।
- दवा की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे और कम्प्यूटरीकृत बिलिंग अनिवार्य रूप से लागू की जाए।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी उरई, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र देव शर्मा, क्षेत्राधिकारी अर्चना उरई, अभिहित अधिकारी और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
यह अभियान आम जनमानस के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए चलाया गया है और मिलावटखोरों के हौसले पस्त करने में सफल रहा है।



