कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन लाइफ की थीम पर परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत सरकार के द्वारा शुरू किये मिशन लाइफ की थीम पर आज जनपद के परिषदीय स्कूलों में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। स्कूलों में मिशन लाइफ की थीम पर आधारित चित्रकला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है।

राजेश कटियार, कानपुर देहात। पर्यावरण संरक्षण को लेकर भारत सरकार के द्वारा शुरू किये मिशन लाइफ की थीम पर आज जनपद के परिषदीय स्कूलों में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। स्कूलों में मिशन लाइफ की थीम पर आधारित चित्रकला पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। इस प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। अपने-अपने पेंटिंग के माध्यम से स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण, स्वस्थ जीवन शैली और इलेक्ट्रॉनिक कचरे का पृथ्वी पर बढ़ रहे दबाव को चित्रों के माध्यम से व्यक्त किया।

IMG 20230605 WA0048

मिशन लाइफ के तहत जिले के धार्मिक स्थलों पर भी पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को बताते हुए भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। अपने-अपने पेंटिंग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रसारित करते हुए बच्चों ने बताया कि पर्यावरण दिवस सिर्फ एक दिन सेलिब्रेट करने से नहीं होगा बल्कि लोग पर्यावरण दिवस या अपने जन्मदिन पर एक-एक पेड़ लगाएंगे तो पर्यावरण संरक्षण सफल होगा।

IMG 20230605 WA0054

वहीं कुछ छात्राओं ने पेंटिंग के जरिए पृथ्वी पर इलेक्ट्रॉनिक कचड़े के दबाव को व्यक्त किया और लोगों से इलेक्ट्रॉनिक कचरे को रीसाइकिल करने की अपील की। छात्र-छात्राओं ने बताया कि पर्यावरण का संरक्षण और पर्यावरण दिवस की सार्थकता तभी पूरी होगी जब सभी लोग इसके लिए जागरूक होकर एकजुट होंगे।

IMG 20230605 WA0055

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने कहा कि मिशन लाइफ के तहत पूरे जनपद में पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है और मिशन लाइफ की थीम पर ही परिषदीय स्कूलों के बच्चों के बीच चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है ताकि बच्चों के जरिए पूरे समाज को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जा सके।

Related Articles

AD
Back to top button