उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत पुखरायां कस्बे के रेलवे स्टेशन पर महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के विशेष अभियान के तहत रविवार को थाना भोगनीपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा पुखरायां कस्बे के रेलवे स्टेशन पर महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई

पुखरायां। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के विशेष अभियान के तहत रविवार को थाना भोगनीपुर की एंटी रोमियो टीम द्वारा पुखरायां कस्बे के रेलवे स्टेशन पर महिलाओं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर उन्हें टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी दी गई।पुखरायां कस्बे के रेलवे स्टेशन पर रविवार को महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा दल की उप निरीक्षक सुमन दीक्षित तथा महिला कांस्टेबल दीपा बादाम ने कहा कि स्कूल कॉलेज रास्ते आते जाते समय अगर कोई मनचला शोहदा उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।उन्हें तत्काल सहायता मुहैया कराई जाएगी।

  • IMG 20241117 WA0043

इसके अलावा थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाए गए हैं जहां पर पुलिस अधिकारी तथा कर्मचारी हमेशा तैनात रहते हैं।महिलाएं, बालिकाएं थाने पर जाकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं

महिलाएं बालिकाएं वूमेन पावर लाइन के लिए 1090,आपातकालीन सेवा के लिए 112,महिला हेल्पलाइन के लिए 181,चाइल्ड लाइन के लिए 1098,एंबुलेंस सेवा के लिए 108,स्वास्थ्य सेवा के लिए 102,फायर ब्रिगेड के लिए 101 तथा साइबर संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।इस दौरान उन्हें समाज में महिलाओं के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अनाचार जैसे यौन उत्पीड़न,स्टॉकिंग,मौखिक दुर्व्यवहार,एक्सपोजर,अवांछित स्पर्श अथवा किसी भी प्रकार का अनाचार आदि के खिलाफ सामने आकर पुलिस की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही कॉलेज के बालकों की भी हेल्प लाइन नंबरों के बारे में व मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते समय अनजान लिंक,अनजान मैसेज को टच न करने के बारे में जानकारी दी गई तथा महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।इस मौके पर जी आर पी चौकी प्रभारी एस आई अरविंद कुमार भी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button