हमीरपुरउत्तरप्रदेश

खेल खेल में चली गोली ,मासूम की मौत

बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गाँव में शुक्रवार सुबह एक बेहद हृदय विदारक घटना हो गई।दो बच्चे,सगे भाई आपस में खेल रहे थे और खेल ही खेल में एक ने अलमारी में रखी अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल को खिलौना समझ निकाल ली जिससे चली गोली से छोटे भाई की मौत हो गई।

हमीरपुर,अमन यात्रा – बिवांर थाना क्षेत्र के उमरी गाँव में शुक्रवार सुबह एक बेहद हृदय विदारक घटना हो गई।दो बच्चे,सगे भाई आपस में खेल रहे थे और खेल ही खेल में एक ने अलमारी में रखी अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल को खिलौना समझ निकाल ली जिससे चली गोली से छोटे भाई की मौत हो गई।उमरी निवासी जयराम कुशवाहा ने थाना बिवाँर में दी हुई तहरीर में बताया कि वह मुस्करा ब्लॉक के बिहूनी खुर्द व बिहूनी कलाँ गाँव मे सचिव पद पर तैनात हैं।बताया कि सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जब वह ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे उसी दौरान अलमारी खुली पाकर उनके पुत्र मयंक (साढ़े छह वर्ष)ने उसमे रखी पिस्टल कब निकाल ली उन्हें पता भी नहीं चल सका और छोटा पुत्र सिद्धार्थ उर्फ बउवा (2वर्ष)व मयंक आपस में चोर-सिपाही खेलने लगे।
बताया कि जैसे ही गोली चलने की आवाज आई तो देखा कि छोटा पुत्र सिद्धार्थ कमरे के फर्श पर लहूलुहान पड़ा था और मयंक के हाथों में उनकी पिस्टल थी।समझते देर नहीं लगी कि खेल-खेल में गोली चल गई है।आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल ले गए ,जहाँ दौरान इलाज उसकी मौत हो गई।बता दें सचिव जयराम कुशवाहा के दो पुत्र एक पुत्री थी ,मृतक जिनमें से सबसे छोटा था।इंस्पेक्टर चित्रसेन सिंह ने बताया कि घटना बच्चों के खेल-खेल में हुई है ,पिस्टल बरामद कर ली गई है ,बच्चे का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।घर के चिराग की मौत से माँ का रो -रोकर बुरा हाल है और पूरे घर मे कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button