कानपुर देहात में किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस छानबीन में जुटी

कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के इकघरा गांव में मंगलवार को एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।मृतका की पहचान राजेश कुमारी की 17 वर्षीय पुत्री पूर्णिमा के रूप में हुई है।पूर्णिमा ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।
तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।मामले की छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



