उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस ने नारी सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए झोंकी ताकत

स्कूलों और बाजारों में गूंजा सुरक्षा का मंत्र, बेटियों को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

कानपुर देहात में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कराने के उद्देश्य से “मिशन शक्ति 5.0” के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने स्कूलों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर पहुँचकर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग किया। इस अभियान का मुख्य केंद्र नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन रहा, जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को कवर किया गया।

सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों की दी गई विस्तृत जानकारी

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बालिकाओं और महिलाओं को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि किसी भी मुसीबत के समय वे बिना डरे 1090 (महिला शक्ति लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) पर कॉल कर सकती हैं। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से घर बैठे पुलिस सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कानूनी अधिकारों और साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अभियान को केवल सुरक्षा तक सीमित न रखकर कानूनी ज्ञान से भी जोड़ा। महिलाओं को पॉक्सो (POCSO) एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम और आईटी एक्ट के बारे में सरल भाषा में समझाया गया। वर्तमान समय में बढ़ते डिजिटल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सुरक्षा के टिप्स भी साझा किए गए, जिसमें फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल से बचाव के तरीके बताए गए।

भयमुक्त समाज के लिए सीधा संवाद

जनपदीय थाना पुलिस ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करते हुए महिलाओं से सीधा संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के मन से भय को समाप्त कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई ताकि पात्र महिलाएं उनका लाभ उठा सकें।

ये भी पढ़े- कानपुर: अब एआई के जरिए होगी शहर की निगरानी, बनेगा रेवेन्यू मॉडल

Related Articles

AD
Back to top button