उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति 5.0 के तहत थाना ककवन में शक्ति केंद्र का उद्घाटन

महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत, आज थाना ककवन, कानपुर नगर में मिशन शक्ति केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन समारोह श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अमर नाथ यादव, बिल्हौर, की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान गढ़ेबा, श्रीमती हिमांशी मिश्रा, ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया

कानपुर नगर। महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण को समर्पित उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत, आज थाना ककवन, कानपुर नगर में मिशन शक्ति केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। यह उद्घाटन समारोह,सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) अमर नाथ यादव, बिल्हौर, की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान गढ़ेबा, हिमांशी मिश्रा, ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर, सहायक पुलिस आयुक्त बिल्हौर ने मिशन शक्ति की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Add a subheading 19

उन्होंने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यह केंद्र महिलाओं को सहायता, सुरक्षा और न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। यह केंद्र थाना ककवन क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए एक समर्पित मंच प्रदान करेगा।

Related Articles

AD
Back to top button