उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस का बड़ा अभियान, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में आज जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 'मिशन शक्ति फेज-5' के द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों, स्थानीय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में आज जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों, स्थानीय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए. कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला शक्ति लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) और 1076 की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ ‘UPCOP’ ऐप के इस्तेमाल और सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों (फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग, फर्जी प्रोफाइल) से सतर्क रहने की सलाह दी. इसके अलावा महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के तहत पॉक्सो (POCSO) एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा संरक्षण अधिनियम और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) के बारे में विस्तार से समझाया गया. कानपुर देहात पुलिस ने अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं बिना किसी डर के तुरंत नजदीकी थाने या इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें, क्योंकि पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सुरक्षित और सशक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.

Related Articles

AD
Back to top button