कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मिशन शक्ति 5.0: “नई किरण” ने बिखरे परिवारों को मिलाया, 42 में से 04 जोड़ों ने थामे एक-दूसरे के हाथ

काउंसलिंग के बाद 04 परिवारों में बनी आपसी सहमति, खुशी-खुशी घर विदा हुए जोड़े।

कानपुर देहात में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण)” के तहत एक सुखद तस्वीर सामने आई है। रविवार, 12 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में ‘प्रोजेक्ट नई किरण’ के बैनर तले परामर्श सत्र का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान आपसी मनमुटाव और कलह के कारण अलग रह रहे 04 परिवार फिर से एक सूत्र में बंध गए।

परामर्श सत्र में कुल 42 वैवाहिक विवाद के मामले सामने आए थे। नई किरण के सदस्यों और महिला सहायता प्रकोष्ठ की टीम ने बारी-बारी से पति-पत्नी और उनके परिजनों की काउंसलिंग की। घंटों चली बातचीत और सुलह के प्रयासों के बाद 04 जोड़ों ने पुरानी कड़वाहट भुलाकर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया। वहीं, शेष प्रार्थना पत्रों पर गहन विचार-विमर्श के बाद अगली तिथि निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़े-  शिवली पुलिस की बड़ी कामयाबी: टेलीग्राम टास्क के नाम पर हुई साइबर ठगी के 33 हजार रुपये कराए वापस

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button