उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुँगीसापुर चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी के स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई

कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र की मुँगीसापुर चौकी के चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी के कन्नौज स्थानांतरण के चलते मंगलवार को थाना परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया

पुखरायां।कानपुर देहात में डेरापुर थाना क्षेत्र की मुँगीसापुर चौकी के चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी के कन्नौज स्थानांतरण के चलते मंगलवार को थाना परिसर में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।थाना प्रभारी,पुलिस स्टाफ समेत संभ्रांत नागरिकों व पत्रकारों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर भावभीनी विदाई दी।उपनिरीक्षक अरविंद तिवारी ने लगभग 11 माह तक मुँगीसापुर चौकी प्रभारी के रूप में कार्य किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाई।उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों की जनता से सराहना की।उपस्थित लोगों ने अरविंद तिवारी को फूल माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करा भावपूर्ण विदाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी दस्तमपुर गिरीश चंद्र,एस आई धर्मेंद्र सिंह,सोनू,संजय,अंकित यादव,महेंद्र कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी,क्षेत्रीय गणमान्य लोग व पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button