मुँगीसापुर में सूने घर में चोरी, नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात लेकर चोर हुए फरार
अंतिम संस्कार में शामिल होने घाटमपुर गया था परिवार, पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात में एक चोरी का मामला सामने आया है।डेरापुर थाना क्षेत्र के मुँगीसापुर कस्बे में बीती शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नगदी पार कर दिए।
वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।मुँगीसापुर कस्बा निवासी रियाज अहमद ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पत्नी की नानी का निधन हो जाने के चलते पूरा परिवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से घाटमपुर गया हुआ था।
शनिवार रात जब परिवार वापस लौटा तो उन्होंने घर के अंदर सामान बिखरा हुआ पाया और आलमारी की तिजोरी का ताला टूटा हुआ था।जांच करने पर पता चला कि करीब 50 हजार रुपए नगद और जेवरात गायब थे।घटना की सूचना तत्काल मुँगीसापुर चौकी पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।
चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर उन्होंने मौके पर जांच पड़ताल की है।प्राथमिक छानबीन में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



