उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 104 मरीजों का किया गया सफल उपचार

मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 104 मरीजों का सफल उपचार किया गया।वहीं इस दौरान डिप्टी सीएमओ ने मलासा तथा बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया

Story Highlights
  • डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण दिए निर्देश

बृजेंद्र तिवारी,पुखरायां।मलासा विकासखंड के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 104 मरीजों का सफल उपचार किया गया।वहीं इस दौरान डिप्टी सीएमओ ने मलासा तथा बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण भी किया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 41 मरीजों का उपचार डॉक्टर जयनीत कटियार व उनकी टीम द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में कुल 32 तथा जरसेन में 31 मरीजों का उपचार कर दवा बांटी गई।

WhatsApp Image 2024 09 01 at 04.00.12 44f066c3

इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ डी के सिंह ने मलासा तथा बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की साफ सफाई,चिकित्सा सुविधाओं को परखा तथा मौजूद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स देते हुए कहा कि बारिश के मौसम में संक्रमण का खतरा अत्यधिक बढ़ जाता है।इसलिए संक्रमण से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें,घरों में कहीं पर भी पानी एकत्र न होने दें।गन्दगी वाले स्थानों पर डीडीटी दवा का छिड़काव करें।किसी भी प्रकार की चिकित्सीय समस्या होने पर तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करें।इस मौके पर डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,त्रिलोकी नाथ,एल टी शिवम,रामप्रताप,संजीव कुमार,दिव्यांशी,रवि कुमार,संगिनी ललिता,रीता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button