मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 126 मरीजों को मिला सफल उपचार
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 126 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई

- जिला कुष्ठ अधिकारी ने किया निरीक्षण,दिए निर्देश
पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 126 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर शलभ मोहन ने बरौर तथा मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की चिकित्सा व्यवस्था को परखा तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को देवीपुर सीएचसी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग अलग रोगों से पीड़ित कुल 48 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में कुल 37 तथा जरसेन में 41 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई।इस दौरान जिला कुष्ठ अधिकारी शलभ मोहन ने बरौर तथा मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां की साफ सफाई तथा चिकित्सा व्यवस्था को परखा तथा मौजूद मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थित में योग्य चिकित्सक से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर रुद्राक्ष,डॉक्टर फैजान,डॉ रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम,डॉक्टर राकेश कुमार फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,योगेश शुक्ला,एल टी योगेंद्र सिंह,त्रिलोकी नाथ,फहीम,शिवम्,राम प्रताप, अनिल कुमार,सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।



