कानपुर देहात

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, दिए गए महत्त्वपूर्ण टिप्स

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा तथा मलासा विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां पर अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 205 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा तथा मलासा विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां पर अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 205 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवा वितरित की गई। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को तहसील क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अमरौधा विकासखंड के अमरौधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 26 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मूसानगर में कुल 31,रूरगांव में 33 तथा देवराहट में 26 मरीजों का उपचार कर उन्हे दवा वितरित की गई।

ये भी पढ़े- पेड़ से आम तोड़ने के दौरान गिरने से वृद्ध की मौत

वहीं मलासा विकासखंड के बरौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 38 मरीजों का उपचार वहां मौजूद डॉक्टर शशि तथा डॉक्टर अनुराग सचान द्वारा किया गया।मलासा में कुल 18 तथा जरसेन में 33 मरीजों का उपचार किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास कुमार तथा डॉक्टर आदित्य सचान द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए। उन्होंने लोगों को बदलते मौसम के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी। अपने घरों के आसपास साफ-सफाई रखने,रात्रि के समय में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करने की बात भी कही।

ये भी पढ़े-  बेसिक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 02 जुलाई 2023 तक बढ़ाया गया, देखे आदेश  

इस मौके पर डॉक्टर सोम, डॉक्टर अरविंद कटियार, डॉक्टर शैलेंद्र,डॉक्टर जयनीत कटियार,डॉक्टर सौरभ सचान,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,मिथुन पाल,त्रिलोकी नाथ, एलटी योगेंद्र सिंह,रामप्रताप, फहीम, शिवम, संगिनी रीता, ललिता, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

कानपुर देहात में 19 जून को 50 ओपन जिम का होगा शुभारंभ: स्वस्थ जीवन शैली को मिलेगा बढ़ावा

कानपुर देहात।  कानपुर देहात के ग्रामीणों के लिए एक स्वस्थ और सक्रिय जीवन शैली का…

4 hours ago

कानपुर देहात में विवादित जमीन पर निर्माण को लेकर हिंसक झड़प

कानपुर देहात के सिकंदरा तहसील क्षेत्र के कस्बा संदलपुर में एक विवादित जमीन पर निर्माण…

23 hours ago

कानपुर देहात में जान से मारने की नियति से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार,भेजा कोर्ट

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में…

23 hours ago

कानपुर देहात ने एस पी ने की अपराध समीक्षा बैठक,दिए निर्देश

पुखरायां।कानपुर देहात के पुलिस लाइन माती स्थित सभागार में बुधवार शाम पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा…

1 day ago

कानपुर देहात में रेलवे लाइन किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव,फैली सनसनी

पुखरायां। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के रूरा रेलवे लाइन के किनारे खड्ड में…

1 day ago

यात्रियों के लिए खुशखबरी: झांसी-लखनऊ पैसेंजर अब गोविंदपुरी तक चलेगी

उरई। झांसी मंडल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए झांसी से लखनऊ जाने…

1 day ago

This website uses cookies.