मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 226 मरीजों को मिला सफल उपचार,अधिकारियों ने किया निरीक्षण
कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 226 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई

- दिए गए बीमारी से बचाव के टिप्स
पुखरायां।कानपुर देहात के भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 226 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।इस अवसर पर अधिकारियों ने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।देवीपुर सीएचसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 87 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधिकारी डॉ शशि व उनकी टीम द्वारा किया गया तथा उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मलासा में 68 तथा जरसेन में 71 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा वितरित की गई।इस दौरान चिकित्साधीक्षक अकबरपुर डॉक्टर आई एच खान ने बरौर व मलासा तथा चिकित्साधिकारी राजपुर डॉक्टर सलिल सचान ने जरसेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर वहां की साफ सफाई तथा चिकित्सा व्यवस्था को परखा।अधिकारियों ने वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।वहीं इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।डॉ विकास ने कहा कि खाना खाने से पहले और बाद में हांथ धोएं,बाहर से आने के बाद हांथ,मुंह साफ करें,गंदे हाथों से आंख,नाक और मुंह न छुएं और अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।यह आदत सर्दी,जुकाम,इन्फेक्शन और पेट की बीमारियों से बचाव में मदद करती है।बीमारी की स्थित में तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करें।इस मौके पर डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव,डॉक्टर आफताब आलम,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,फार्मासिस्ट अनिल कुमार,एल टी योगेंद्र, शिवम्,फहीम, योगेश शुक्ला,राम प्रताप,त्रिलोकी नाथ,संगिनी रीता,ललिता, सुरेश कुमार आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।


