कानपुर देहात

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया गया आयोजन

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा विकासखंड के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 128 मरीजों का उपचार कर उन्हे दवा वितरित की गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अमरौधा विकासखंड के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।जहां पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 128 मरीजों का उपचार कर उन्हे दवा वितरित की गई।

इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए।रविवार को अमरौधा विकासखंड के अलग अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। अमरौधा कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 31 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की गई।वहीं मूसानगर में कुल 31,रूरगांव में 37 तथा देवराहट में 21 मरीजों का उपचार कर उन्हे दवा वितरित की गई।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ आदित्य सचान ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने,बार,बार साबुन से हांथ धोते रहने,रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से ही परामर्श लेने तथा जांच उपरांत दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर डॉक्टर तशनीम,डॉक्टर सोम, डॉक्टर अरविंद कटियार, डॉक्टर शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।

Author: aman yatra

aman yatra

Recent Posts

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की मांग पर परिषदीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए ज्ञापन के…

8 hours ago

भोगनीपुर में 25 किसानों को मिला ‘कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ का लाभ

कानपुर देहात: भोगनीपुर तहसील के मीटिंग हॉल में आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना…

10 hours ago

नाबालिग को भगाने वाला पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा के निर्देश पर कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण, विशेषकर…

11 hours ago

कानपुर देहात में 403 परिवारों को ₹19.51 करोड़ की ‘कृषक दुर्घटना’ सहायता

कानपुर देहात, 16 जून 2025: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आज कानपुर देहात…

11 hours ago

जनपद जेल में अपर्णा यादव का दौरा: महिला बंदियों को आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव ने सोमवार को…

12 hours ago

कानपुर देहात: महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने किया विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर प्राप्त) श्रीमती अपर्णा यादव…

13 hours ago

This website uses cookies.