उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्यमंत्री जन आरोग्य व स्वास्थ्य मेले में 168 मरीजों को मिला सफल उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 168 मरीजों का सफल उपचार किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए

पुखरायां।भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले व स्वास्थ्य मेले में अलग अलग रोग से पीड़ित कुल 168 मरीजों का सफल उपचार किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।बरौर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डॉ शशि,फार्मासिस्ट सुधीर कुमार,दिव्यांशी की टीम ने अलग अलग रोग से पीड़ित 31 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की।मलासा में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास व रामप्रताप की टीम द्वारा 38 मरीजों का सफल उपचार किया गया।

d795c92d f6b6 4c56 ae43 873eb2991896

वहीं जरसेन में चिकित्साधिकारी सौरभ सचान,फार्मासिस्ट त्रिलोकी नाथ व एल टी शिवम की टीम ने 28 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की।देवीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष्मान भव के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले में डॉक्टर अनुष्का सचान,डॉक्टर कृतिका सोनी,डॉक्टर राकेश कुमार,डॉक्टर तरन्नुम नाज,चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार,राजेश कुमार व संजीव कुमार की टीम ने 62 मरीजों का सफल उपचार किया।वहीं 09 वायरल पीड़ित मरीजों का उपचार भी किया गया।इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास ने लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए।उन्होंने मौसम परिवर्तन के चलते लोगों को बीमारी के प्रति एहतियात बरतने के लिए कहा।दिन के समय में घर से बाहर निकलने पर गर्म कपड़े पहनकर निकलने,रात्रि के समय मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।

Related Articles

AD
Back to top button