मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना अंतर्गत सद्भावना लान का लोकार्पण 21 नवंबर को पुलंदर में
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान करेंगे उद्घाटन

पुखरायां।मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना अंतर्गत कानपुर देहात की प्रथम पुरस्कार प्राप्त ग्राम पंचायत पुलंदर में वित्तीय वर्ष 2024.25 में मुख्यमंत्री पुरस्कार धनराशि द्वारा सद्भावना लान का निर्माण कार्य व लोकार्पण आगामी 21 नवंबर शुक्रवार दोपहर एक बजे होना सुनिश्चित हुआ है।इस आशय की जानकारी प्रधान प्रतिनिधि वी के तिवारी ने दी है।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के द्वारा किया जाएगा वहीं कार्यकम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खंड विकास अधिकारी संजय कन्नौजिया, एडीओ पंचायत अमिता वर्मा,पंचायत सचिव छत्रपाल,नम्रता राव,रिंकल सिंह भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम ग्राम प्रधान प्रीति तिवारी व प्रधान प्रतिनिधि वी के तिवारी के सानिध्य में सम्पन्न किया जाएगा।



