मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से हरदीप सिंह गौर ने स्थापित की डिशवॉशिंग लिक्विड निर्माण इकाई

कानपुर देहात। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। जनपद कानपुर देहात के ग्राम बारसपुर, अकबरपुर निवासी हरदीप सिंह गौर इसकी प्रेरणादायक मिसाल हैं। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद हरदीप अपना स्वयं का उद्योग स्थापित करना चाहते थे, लेकिन पर्याप्त पूंजी न होने के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र के माध्यम से आवेदन किया। आवेदन स्वीकृत होने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, माती शाखा से उन्हें ₹5 लाख का ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहायता से हरदीप ने डिशवॉशिंग लिक्विड निर्माण इकाई स्थापित की। आज उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त हो रही है और परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। हरदीप सिंह गौर का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा और युवा उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। वे उत्तर प्रदेश सरकार, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र तथा बैंक का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हैं। इन सफलता की कहानियों से स्पष्ट है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले उद्यमी के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है



