उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भड़ावल में डेरापुर में पशु बाड़े में लगी आग,किसान को भारी आर्थिक क्षति

कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के भडावल गांव में बुधवार को एक पशुबाड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।घटना में एक भैंस, पड़िया,भूसा,लकड़ी व प्लास्टिक के पाइप जलकर नष्ट हो गए

डेरापुर।कानपुर देहात के डेरापुर तहसील क्षेत्र के भडावल गांव में बुधवार को एक पशुबाड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।घटना में एक भैंस, पड़िया,भूसा,लकड़ी व प्लास्टिक के पाइप जलकर नष्ट हो गए।भडावल गांव निवासी किसान संजय ने बताया कि आग से उन्हें भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।आग लगने की सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक प्रकाश सिंह और लेखपाल वर्षा सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।तहसीलदार के निर्देश पर पशुधन प्रसार अधिकारी हर्ष गौतम भी मौके पर पहुंचे।उन्होंने आग में झुलसे जानवरों का तत्काल उपचार सुनिश्चित किया।तहसीलदार जितेंद्र कुमार ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।पीड़ित को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button