मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में ढिलाई पर CDO नाराज, बैंकों को दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) लक्ष्मी एन. ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

कानपुर देहात: मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की धीमी प्रगति पर मुख्य विकास अधिकारी (CDO) लक्ष्मी एन. ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने बैंकों को इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी है।
बड़ौदा बैंक के प्रबंधकों को नोटिस
समीक्षा बैठक के दौरान, CDO ने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, अकबरपुर और झींझक शाखाओं की खराब प्रगति पर सख्त रुख अपनाया। उन्होंने इन शाखा प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजना है और इसमें कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जल्द से जल्द करें प्रस्ताव पास
CDO ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूर करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी आवेदन बिना ठोस वजह के लंबे समय तक रोका न जाए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को भी निर्देशित किया कि वे अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।



