उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मुख्य विकास अधिकारी ने फहराया झंडा,हर्षोल्लास के साथ विकास भवन में मनाया गया गणतंत्र दिवस

राष्ट्र आज अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जनपद वासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकमनाएं दी। उन्होंने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की यह तंत्र सामान्य गण के लिए भी अति सुलभ एवं कल्याणकारी हो ताकि गण अपने तंत्र पर सदा गर्वित रहे, इसी सदिच्छा के साथ उन्होंने सभी को गणतंत्र के इस गर्वोत्सव की हार्दिक बधाई प्रेषित की

Story Highlights
  • संविधान हमे अधिकार देता है तो हमारे कर्तव्यों के प्रति हमें आग्रही भी बनाता है:-मुख्य विकास अधिकारी

कानपुर देहात। राष्ट्र आज अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन0 ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त जनपद वासियो को गणतंत्र दिवस की शुभकमनाएं दी। उन्होंने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए कहा की यह तंत्र सामान्य गण के लिए भी अति सुलभ एवं कल्याणकारी हो ताकि गण अपने तंत्र पर सदा गर्वित रहे, इसी सदिच्छा के साथ उन्होंने सभी को गणतंत्र के इस गर्वोत्सव की हार्दिक बधाई प्रेषित की। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियो कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।विभिन्न कर्मचारियों द्वारा इस अवसर पर राष्ट्रीय गीतों के माध्यम से प्रस्तुति की गयी।इस मौके पर बोलते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज का दिन विशेष है, विशेष इस कारण है क्योकि इस दिन को विशेष बनाने का कार्य हमारे संविधान निर्माताओं ने किया, उनके लगन और निष्ठा का परिणाम रहा कि आज हमे इतना सारगर्भित संविधान मिला, हमारा संविधान हमें भारतीय होने का भावनात्मक एहसास कराता है, उन्होंने आगे कहा कि सार्वजनिक या निजी जीवन कोई भी हो वहां पर हमारा यह संविधान मार्ग दर्शक का कार्य करता है। उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र प्रसाद और संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भी नमन किया।

उन्होंने कहा कि ये विभूतियां हम सबके लिए प्रेरणादायी हैं। इसके अलावा इस मौके पर जिला विकास अधिकारी और विकास भवन के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर परियोजना निदेशक, उपयुक्त स्वत रोजगार, उपायुक्त श्रम रोजगार, उप कृषि निदेशक, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button