कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण, कोहरे में सावधानी और नियमों के पालन पर जोर

कोहरे को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश

कानपुर देहात। परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से सोमवार दोपहर कानपुर देहात के उप संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यालय की व्यवस्थाओं को परखने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा और राजस्व लक्ष्यों को लेकर कड़े निर्देश जारी किए।

उप परिवहन आयुक्त (कानपुर परिक्षेत्र) आर.आर. सोनी और संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राहुल श्रीवास्तव ने कार्यालय का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्य रूप से कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जन सामान्य के कार्यों का निस्तारण नियम के अनुसार और तय समय सीमा के भीतर होना चाहिए ताकि किसी भी नागरिक को असुविधा न हो। इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) प्रशांत तिवारी और मोटर यान निरीक्षक जीवन कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

सर्दियों के मौसम और बढ़ते घने कोहरे को देखते हुए अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जनसामान्य के लिए तत्काल एडवाइजरी जारी की जाए। वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की अनिवार्यता और एचएसआरपी (HSRP) नंबर प्लेट की सघन चेकिंग करने के भी आदेश दिए गए।

सड़क सुरक्षा के साथ-साथ विभाग ने अवैध रूप से संचालित वाहनों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। निरीक्षण के दौरान स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच, ओवरलोडिंग और अनधिकृत वाहनों के खिलाफ निरंतर प्रवर्तन कार्यवाही करने को कहा गया। साथ ही, बकाया कर की वसूली के लिए डिमांड नोटिस और आरसी (RC) जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए ताकि शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात में तेज रप्तार डंपर ने डीसीएम में मारी टक्कर,क्लीनर की मौत

Related Articles

AD
Back to top button